कोन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, न्यायालय से वांछित 7 वारंटी गिरफ्तार

सोनभद्र। न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में कोन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सात वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से वारंट के बावजूद फरार चल रहे आरोपियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोन अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय अपर सिविल जज (जू.डि.)/जेएम दुद्धी द्वारा जारी वारंटों का अनुपालन कराया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों में राजेश पुत्र शिव प्रसाद, अरविन्द पुत्र राजमन, गुलाब पुत्र शोभनाथ और शिवनाथ पुत्र रामबलक, सभी निवासी बरहमोरी, थाना कोन शामिल हैं। इसके अलावा रामअचल पुत्र रामप्रीत और शम्भू पुत्र शंकर, निवासी चकरिया तथा रामचन्द्र पुत्र लालजी, निवासी पिण्डारी को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी न्यायालय द्वारा जारी आदेशों के बावजूद फरार चल रहे थे। वारंट के अनुपालन में गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी को न्यायालय में पेश किया गया।
इनकी रही अहम भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी चकरिया शिवप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल इन्द्रबली राय, हेड कांस्टेबल शिवकुमार तथा कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल रहे।

ये भी पढ़िए