बी आर डी शिक्षा समिति जनपद सोनभद्र द्वारा संचालित 6 शिशु मंदिर के विद्यालयों से उपस्थित 46 अचार्य,आचार्या का प्रशिक्षण हुआ

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)सोनभद्र : का पांच विषयों का प्रशिक्षण महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुद्धी सोनभद्र में शनिवार कों संपन्न हुआ । वंदना में जिला मंत्री मनोज मिश्रा द्वारा उद्बोधन तत्पश्चात उज्जवल मौर्य जी ए ०आर० पी०दुद्धी , राम सूरत जी ए०आर० पी० दुद्धी , सुभाष गुप्ता परिषदीय विद्यालय अध्यापक एवं सुमंत कुमार चौबे संस्कृत विषय के विषयाचार्य द्वारा दो सत्रों में क्रमशः अंग्रेजी,हिन्दी , गणित,विज्ञान एवं संस्कृत विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त हुआ । तत्पश्चात समापन सत्र में मनोज मिश्रा जिला मंत्री भाऊराव देवरस शिक्षा समिति सोनभद्र एवं राजकुमार अग्रहरि प्रबंधक महावीर सरस्वती शिशु मंदिर दुद्धी द्वारा आचार्य शिक्षण के सावधानियां एवं कर्तव्य पथ पर चलकर राष्ट्र उत्थान के लिए आचार्य की भूमिका पर वर्णन करते हुए अपने कार्यशाला में पूर्ण निष्ठा के साथ भैया बहनों को मूल्य परक शिक्षा देने हेतु निर्देशित किया । कार्यक्रम का संचालन आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सोनभद्र जिला के प्रशिक्षण प्रमुख अनिल तिवारी जी द्वारा किया गया । इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर विंढमगंज के प्रधानाचार्य जितेन्द्र तिवारी के साथ समस्त आचार्य उपस्थित हुए। तद क्रम में दिलीप विश्वकर्मा कोन सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य एवं आचार्य, विजय बभनी, आशीष तिवारी म्योरपुर, अनीता देवी कुदरी के प्रधानाचार्य ,स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य /आचार्या भी प्रशिक्षण प्राप्त करने में अग्रणी भूमिका निभाए।

ये भी पढ़िए