शाहगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

घर से दबोचा गया 34 वर्षीय मुक्तेश्वर मौर्य, न्यायालय में पेशी की तैयारी

सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में वांछित/वारंटी एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना शाहगंज में पंजीकृत मु0नं0 616/26, धारा 115(2), 352, 351(2) एवं 82(1) बीएनएस से संबंधित वांछित/वारंटी अभियुक्त मुक्तेश्वर मौर्य पुत्र बागेश्वरी मौर्य, निवासी ग्राम डाभा, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 34 वर्ष को बुधवार सुबह करीब 8:50 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में की जा रही थी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तेजबहादुर राय और उपनिरीक्षक शकील अहमद, थाना शाहगंज शामिल रहे।

ये भी पढ़िए