युवा राजमिस्त्री ने ट्रेन से कटकर जान दी

(राहुल गुप्ता)नरायनपुर (मिर्जापुर)अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम किया बरीजीवनपुर के सामने मंगलवार को सुबह किसी ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गयी। मृतक पास ही के गांव सोनई का निवासी था।
नरायनपुर चौकी इंचार्ज जयदीप सिंह ने बताया कि अदलहाट थाना क्षेत्र के सोनई ग्राम निवासी धर्मेंद्र पटेल 26 वर्ष पुत्र सत्यनारायण पटेल घरेलू कलह के चलते मंगलवार को सुबह घर से जाकर बरीजीवनपुर कतिया गांव के सामने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दिया। रेलवे द्वारा भेजे गये मेमो के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पहचान करा लिया।
मृतक दो भाईयों में छोटा था,राजगीर मिस्त्री का कार्य करता था।मात्र छः माह पूर्व 23 मई को दुल्हीपुर मोगलसराय में उसकी शादी हुई थी।पिता सत्यनारायण पटेल फालीस के चलते बेड पर है,माता भी बिमार चल रही है।दोनों भाई अलग -अलग रहते थे।
मृतक के बड़ें भाई अरविंद पटेल के तहरीर पर नारायनपुर पुलिस आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पूरे गांव में शोक ब्याप्त हो गया है। पति पत्नी के बीच के कलह की जानकारी नहीं हो पायी।

ये भी पढ़िए