राजकीय इंटर कॉलेज चपकी का समय से गेट न खुलने के कारण सैकड़ों छात्रों ने घंटों किया इंतजार

सोनभद्र (अरुण पांडेय)

स्थानीयअभिभावकों ने अपने निर्धारित समय पर विद्यालय खोलने व अपने कार्य के प्रति सक्रियता बरतने की दी चेतावनी।

बभनी। राजकीय इंटर कॉलेज चपकी में विद्यालय का गेट समय से ना खुलने के कारण छात्राओं को घंटों इंतजार करना पड़ा और आक्रोशित अभिभावकों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षकों समेत अन्य कर्मियों को समय का ध्यान देते हुए। छात्र-छात्राओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यालय के अन्य नियमों और अपने दायित्वों के प्रति सक्रिय होने की चेतावनी दी है। और स्थानीय अभिभाव को ने यह भी कहा कि छात्र छात्राओं के भविष्य में विद्यालय परिवार की ओर से दोबारा ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए क्योंकि उनके भविष्य के साथ खेलवाड़ हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। विद्यालय के जिम्मेदार लोगों के द्वारा बरती गई लापरवाही को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर संबंधितों पर कार्रवाई की मांगकी है।

ये भी पढ़िए