सोनभद्र (अरुण पांडेय)बभनी।इंडियन बैंक शाखा चपकी मे बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठनों ने बैंकों में 5-डे वर्किंग (सप्ताह में पांच दिन काम) लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से 11 सितंबर 2026 को हड़ताल का आह्वान किया गया है। यूनियनों की प्रमुख मांग है कि बैंकों में सभी शनिवार को अवकाश घोषित कर सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन कार्य व्यवस्था लागू की जाए।
बैंक यूनियनों का कहना है कि 2nd और 4th शनिवार पहले से अवकाश हैं, जबकि बाकी शनिवार को भी अवकाश घोषित करने की मांग लंबे समय से लंबित है।हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें और आवश्यकता पड़ने पर डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करें। प्रदर्शन शाखा प्रबंधक भानु प्रताप राय,धर्मेंद्र सिंह, विवेक कुमार, राहुल मिश्रा, विनीत विशाल, व समस्त बैंक स्टॉफ मौजूद रहे।
मुख्य मांग –
बैंकिंग क्षेत्र में 5-डे वर्किंग लागू किया जाए।
सभी शनिवार को बैंक अवकाश घोषित किया जाए।

