मदन मोहन नौगढ़ चंदौली : रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने नौगढ़ क्षेत्र में कंबल वितरित किया। सुनियोजित कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम बाल्मीकि सेवा संस्थान नौगढ़ में छात्रावास के बच्चों के बीच कंबल वितरण किया गया।इसके बाद में नौगढ़ तहसील मुख्यालय में जाकर वहां पर जिलाधिकारी चंदौली के आगमन उपरांत उपजिलाधिकारी नौगढ़ कुंदन राज कपूर एवं तहसीलदार सतीश कुमार के साथ वितरण किया गया साथ ही नौगढ़ क्षेत्र के सुदूर गांव चिकनी में ग्रामीणों को वितरित किया गया।
तथा जिलाधिकारी केकर कमलों द्वारा प्राथमिक विद्यालय देवखत में स्थानीय ग्रामीणों को कंबल वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंदौली ने अपनी सहभागिता के साथ एक एक व्यक्ति को अपने हाथों से कंबल दिया और अपने संबोधन में सरकारी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी ।उन्होंने लोगों को अपनी किसी भी समस्या के लिए जिला मुख्यालय को सूचित करने का आग्रह किया एवं उसके समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष डी एस मिश्रा ने सभी को अपने बच्चों को शिक्षित करने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के सहयोगी सदस्यों में राकेश जायसवाल, शैलेन्द्र कुमार सिंह,सुरेश पटेल,सुरेन्द्र सोनी, रवि गुप्ता, पियूष अग्रवाल , अंकित सिंह उपस्थित रहें।


