थाना चकरघट्टा पुलिस की सक्रियता 24 घंटे के अंदर ही चोरी की समान सहित चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मदन मोहन) चंदौली : नौगढ़ थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेन्द्र कुमार निषाद मय  पुलिस बल के साथ मुखबीर खास की सूचना पर ग्राम जयमोहनी रेशम प्लान्टेशन के पास  एक अदद चोरी की बैटरी टाटा कम्पनी व चोरी के 5000 रूपया के साथ एक अभियुक्त संजय यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी ग्राम बरवाटांड थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली  उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, गौरतलब है कि वादी मुकदमा सलाउद्दीन उर्फ काजू खाँ पुत्र इकबाल निवासी ग्राम  बरवाडीह थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली लिखित तहरीर दिया गया कि उसके द्वार पर खड़े ट्रैक्टर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैटरी चोरी कर  लिया गया है, तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 05/2025 धारा  303(2)  बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात के विरूद्ध  अभियोग पंजीकृत करके गहन पतारसी-सुरागरसी तथा सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से  मुखबीर खास की सूचना पर घटना के महज 24  घण्टे के भीतर ही चोरी की घटना  कारित करने वाले अभियुक्त संजय यादव उपरोक्त को चोरी की  एक अदद बैटरी  व चोरी के 5000 रूपया के साथ गिरफ्तार किया गया पूछताछ में अभियुक्त नें बताया कि वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका हैं तथा अपना खर्च चलाने के लिये चोरी करता हैं। थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को मा0न्यायालय चकिया चन्दौली मे पेश करने हेतु रवाना किया गया।

ये भी पढ़िए