(मदन मोहन)चंदौली : मुख्यमंत्री विवाह योजना से समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को अपने बेटियों की शादी करने में सहयोग मिल रहा है। इस योजना से पिछड़े वर्ग के लोगों को अपने कन्याओं की शादी में काफी सहूलियत मिल जाती है। मुख्यमंत्री विवाह योजना को लोगों ने की सराहना । इस योजना के तहत आज दिनांक 27 जनवरी 2025 को जनपद चंदौली के नौगढ़ ब्लाक परिसर में सामूहिक विवाह मंत्र उच्चारण के साथ धूमधाम से 19 जोड़ों ने दांपत्य जीवन के सूत्र में बधे। यह कार्यक्रम कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू सिंह, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार तथा मुख्य अतिथि के रूप में चकिया विधायक कैलाश आचार्य के प्रतिनिधि भगवान दास अग्रहरि व समाज कल्याण अधिकारी के सहयोग से सकुशल कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में सरकार के मनसा अनुरूप बेटियों के खाते में ₹35000 का लाभ मिलेगा तथा ₹10000 का सामान दिया गया तथा ₹6000 का भोजन , टेंट व अन्य गतिविधियों के लिए सुनिश्चित किया गया है, जिसका लाभ मिला। इस कार्यक्रम में वर वधू को अपने तरफ से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह के द्वारा कन्याओं को सिलाई मशीन दिया गया तथा वही खंड विकास अधिकारी अमित कुमार के द्वारा फ़र्राटा पंखा और ब्लॉक नौगढ़ के लेखाकार प्रेम प्रकाश आर्या के द्वारा प्रेस सप्रेम भेंट किया गया।

इस भेंट से सभी जोड़े एवं वर एवं और कन्या पक्ष के लोग काफी खुश नजर आए तथा ऐसे उदारवादी खंड विकास अधिकारी व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि की सराहना की। इस कार्यक्रम का पूरा संचालन राजू पांडे ने की। संचालनकर्ता का पुष्पगुच्छ देकर उनका भी सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक समाज कल्याण अधिकारी सिद्धार्थ, एडीओ कोऑपरेटिव सुधीर कुमार, सभी सचिवगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, सफाई कर्मी, आजीविका मिशन से दीपचंद शिवकुमार सहायक विकास अधिकारी मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य कई लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

