(राहुल गुप्ता)मीरजापुर।मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर प्रयागराज महाकुम्भ में पुण्य सलीला संगम में डुबकी लगाने के बाद तीनों लोकों से न्यारी जगत जननी मां विंध्यवासिनी धाम गुरुवार को लगभग 10 लाख श्रद्धांलु पहुंचे।मां विंध्यवासिनी दरबार में भोर से ही श्रद्धालुओं का ताता लगना शुरू हो गया था. मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। विंध्य क्षेत्र के पावन गंगा स्नान करने के मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे। विंध्य की गलियों में स्थित प्रसाद की दुकानों से मला-फुल, नारियल, चुनरी, इलायची दाना डलिया में लिए मातारानी के दर्शन पूजन कर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कमना की। मां की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में खूब उत्साह दिखा।गुप्त नवरात्रि के अवसर पर माँ विंध्यवासिनी धाम में विशेष अनुष्ठान और पूजा-अर्चना की जा रही है। यह अवसर माँ विंध्यवासिनी की कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष है, इसलिए इस अवसर का लाभ उठाएं और माँ विंध्यवासिनी की कृपा प्राप्त किए।लाखों की भीड़ पहुंचने से विंध्याचल की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। विंध्याचल धाम में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

