मदन मोहन(नौगढ़)चंदौली : पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित वारण्टी अभियुक्त की गिरफ्तारी का अभियान चलाये जाने के आदेशानुसार व पर्यवेक्षण पुलिस अधीक्षक आपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी नौगढ के कुशल मार्गदर्शन में उ0नि0 सुरेश प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ वांछित / वारण्टी के घर व मिलने वाले संभावित स्थानो पर दबिश दिया गया, मा0 न्यायालय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट चकिया द्वारा जारी वारण्ट सम्बन्धित धारा 26,63,फारेस्ट एक्ट व 09/51 वन अधिनियम व 504,506 भा0द0वि0 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त हारून पुत्र रसूल निवासी ग्रा0 सोनवार थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 56 वर्ष को उनके घर से गिरफ्तार किया गया, जिन्हे नियमानुसार दाखिल कर वारण्टी उपरोक्त को मा0न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट चकिया महोदय के समक्ष पेश करने हेतु थाना से रवाना किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया गया है।

