रामभरोसे चल रहा अहरौरा समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र!,कभी भी हो सकती है बड़ी जनहानि !
(राहुल गुप्ता)अहरौरा,मिर्जापुर।सूबे की सरकार जहां बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने का वादा कर रही है,अहरौरा समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र रात में चिकित्सक की कुर्सी खाली रहती है। वार्डबॉय मरीज का इलाज करता है। कुछ मरीजों को बगैर इलाज के भी लौटया जा रहा है। इसे लेकर जिम्मेदार अधिकारी गंभीर नहीं हैं। लोगों का कहना है कि इस चिकित्सालय का यही हाल है। यहां आए दिन डाक्टर और स्टाफ नदारद रहते है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किलर रोड के नाम से कुख्यात वाराणसी-शक्तिनगर रोड नरायनपुर से सुकृत के मध्य अहरौरा समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र रात में डॉक्टरविहीन रहता है, जबकि स्वस्थ्य केंद्र पर छह डॉक्टरों की नियुक्ति है, लेकिन प्रतिदिन सरकारी नौकरी करने के बाद वे बनारस चले जाते हैं। उधर, किलर रोड पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। कहते हैं हादसे में घायल को समय से उपचार मिल जाए तो उसकी जिंदगी बचाई जा सकती है, लेकिन यहां तो डॉक्टर ही नहीं रहते। यही वजह है कि गुरुवार को सड़क हादसे में घायल होकर पहुंचने पर सुबह आठ बजे वार्ड ब्वाय और फार्मासिस्ट मरहमपट्टी और दर्द निवारक दवा खिलाते रहे। यही नहीं न्यायालय भी चिकित्सकों पर लगाम कसने का आदेश दे चुका है फिर भी डॉक्टरों की दिनचर्या में बदलाव नहीं आया है।

