बच्चों ने दान कर मनाई माता पिता की शादी की सालगिरह

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को तीनों बहनों ने भेंट की गुल्लक की राशि

रायपुर, धमतरी जिले के गांव की तीन बेटियां खुशिका साहू , गरिमा साहू और झलक साहू। इन बालिकाओं ने अपनी सोच और कार्यों से समाज में एक नई प्रेरणा दी है।

इन तीनों बहनों ने अपने माता-पिता की 15वीं शादी की सालगिरह को यादगार बनाने के लिए एक अनोखी योजना बनाई थी,जब पिता तुमनचंद साहू को पता चला कि उनकी बेटियां इस राशि से शादी की सालगिरह पर पार्टी आयोजित करना चाहती हैं, तो उन्होंने उन्हें समाज सेवा की प्रेरणा दी।

इस बात को तीनों बहनों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया और अपने गुल्लक तोड़कर कुल 15,810 रुपए एकत्रित किए थे। जो मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति को रायपुर में आयोजित एक समारोह में, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को तीनों बहनों ने स्वयं यह राशि भेंट की, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। समिति आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य करती है।

पर्यावरण संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि खुशिका,गरिमा और झलक के इस नेक कार्य ने यह प्रमाणित कर दिया कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन मिले, तो वे समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह तीनों बेटियां आज समाज के लिए प्रेरणा बन गई हैं और उनके कार्यों से समाज में नई सोच का संचार हो रहा है।

ये भी पढ़िए