अहमदाबाद, गुजरात से आई नीलू जैन का स्टाल हैं, सबसे अलग
भोपाल : अखिल भारतीय स्वदेशी संघ की ओर से सात दिवसीय राष्ट्रीय स्वदेशी मेला बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान पर सोमवार से शुरू हो चुका हैं। मेला दोपहर 2 से रात 11 बजे तक लोगों के भ्रमण एवं व्यापार के लिए खुला रहेगा।
अहमदाबाद, गुजरात से आई नीलू जैन का भी स्वदेशी मेले में स्टाल नंबर 26 लगा है , 80% शारीरिक रूप से विकलांग महिला होने के बाद भी नीलू आत्मनिर्भरता और सकारात्मकता के साथ स्वरोजगार में लगी हुई है। नीलू एक आर्टिज़न है और खुद के बनाए हुए हैंडवर्क सूट,कुर्ती और दुपट्टे का स्टाल मेले में लगाया है।

पर्यावरण संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार जी ने बताया कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्वदेशी मेला महोत्सव का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के वोकल फॉर लोकल के अभियान के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। जिसकी सहायता से नीलू पिछले 3 वर्षों से अलग-अलग राज्यों में जाकर एग्जीबिशन में स्टॉल लगाती है और अपने प्रोडक्ट्स बेचती है। इससे पहले नीलू केवल ऑनलाइन सेल करती थी। फेसबुक और इंस्टाग्राम व्हाट्सएप ग्रुप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नीलू के प्रोडक्ट्स उपलब्ध थे। अब वोकल फॉर लोकल स्वदेशी मेले से देश के विभिन्न राज्यों में नाम मात्र शुल्क पर ही स्टॉल लगाकर स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं और विभिन्न क्रेताओं से प्रत्यक्ष भेंट कर उनकी पसंद और मांग को समझने का भी अच्छा मौका मिल रहा है।
मेले में गृह उद्योग , लघु उद्योग, स्टार्टअप, एमएसएमई, हस्तशिल्प, हथकरघा, भारतीय कंपनियों के यूनिक और लक्जरी उपभोक्ता वस्तुएं, गृहसज्जा के वस्त्र ,आदि के स्टॉल लगेंगे। मेले में जनसंपर्क, पुरातत्व, पर्यटन, संस्कृति, संपूर्ण प्राकृतिक खेती एवं सरकारी योजनाओं, इत्यादि पर आधारित अलग-अलग प्रदर्शनियां लोगों द्बारा पसन्द की जा रही है।

