उत्कर्ष वर्मा, सहयोगी शिक्षक परशुराम वर्मा का विशेष मॉडल

जंगली जानवर और मानव सुरक्षा प्रणाली (ए.आई .विजिन) पर आधारित

राजा बहादुर डॉ. सूर्या बख्श सिंह इण्टर कॉलेज कमलापुर – सीतापुर ( यू पी) के उत्कर्ष वर्मा, सहयोगी शिक्षक परशुराम वर्मा के मार्गदर्शन में जंगली जानवर और मानव सुरक्षा प्रणाली (ए आई विजिन) मॉडल तैयार किया। उत्कर्ष वर्मा, सहयोगी शिक्षक परशुराम वर्मा ने पर्यावरण संस्कृतिक ट्रस्ट अध्यक्ष सुशील कुमार जैन को बताया कि आज मानव आबादी बढ़ने के कारण जंगल क्षेत्र का हिस्सा कृषि एवं गांव में शामिल हो गया है, जिसके कारण जंगली हाथी अन्य जंगली जानवरों का सामना अधिकतर मानव की घनी आबदी से हो जाता है। इस समस्या के निदान के रूप में हमें अपने आप को भी सुरक्षित रखना है और हमारे जैव विविधता और पर्यावरण के लिए आवश्यक हमारे जंगली जानवरों को भी हमें बचाना है।

यह जंगली जानवरों और वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को होने वाली दुर्घटना और खतरे की संभावना को कम करता है। इसमें सुरक्षित क्षेत्र, ट्रैकिंग क्षेत्र जोखिम क्षेत्र तीन क्षेत्रों को दर्शाया जाता है ।इसमें कैमरा और सेंसर स्वचालित विश्लेषण करेंगे, जो जंगली जानवर दिखाई देने पर तुरंत अलर्ट भेजेंगे। जो पूर्ण रूप से स्वचालित है। जैसे ही जंगली जानवर ट्रैकिंग क्षेत्र में प्रवेश करेगा, तो इसे स्पीकर के माध्यम से चेतावनी एवं सुरक्षा संदेश भेजा जाएगा। यह सिस्टम इंसानों को सुरक्षित स्थान पर जाने में मदद करेगा। इस मॉडल को विकसित करने के लिए सरकारी सहायता और सहयोग की आवश्यकता होगी।इस उपकरण की सहायता के लिए हमने एक ट्रैक और स्प्रेड नेटवर्क को मशीन लर्निंग ए.आई. से कनेक्ट किया है। यह मॉडल एक समान रूप में कार्य करता है। पर्यावरण संस्कृति ट्रस्ट द्वारा जंगली जानवर और मानव सुरक्षा प्रणाली (ए.आई .विजिन) बावत आपको सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़िए