आईएएस संस्कृति जैन को Excellence Governance and Environmental Administration Award से सम्मानित किया!

पर्यावरण संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट, भोपाल की ओर से सुशील कुमार जैन, विनय जैन (बावड़ी खेड़ा) ,रमेश जैन (मोना ऑप्टिकल) , विजय जैन द्वारा नगर निगम कमिश्नर भोपाल आईएएस संस्कृति जैन को Excellence Governance and Environmental Administration Award से सम्मानित किया गया!

पर्यावरण संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि आईएएस संस्कृति जैन द्वारा आलीराजपुर-नर्मदापुरम में जिला पंचायत सीईओ, मऊगंज में एसडीएम, सतना में अपर कलेक्टर,रीवा नगर निगम आयुक्त, सिवनी जिला कलेक्टर आदि पदों को पर प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया! आपने विभिन्न पदों पर सक्षम प्रशासनिक अधिकारी के रूप में भूमि सुधार एवं राजस्व प्रबंधन संबंधी कार्यों में भी अपनी दक्षता स्थापित की हैं! बालाघाट में आपके द्वारा वन अधिकार पट्टा वितरण,आदिवासी कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और प्राकृतिक आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय व प्रशंसनीय कार्यों का क्रियान्वयन किया गया। विशेष रूप से, कोविड-19 महामारी के दौरान कार्यक्षेत्र जिले में टीकाकरण अभियान को 95 प्रतिशत तक पहुंचाने में आपके द्वारा विशेष दक्षता पूर्वक सतत प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन किया गया , जिसकी सराहना राज्य सरकार ने भी ।

सन् 2024 में सिवनी जिला कलेक्टर पद पर आपके द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास पर विशेष कार्य किया गया। सिवनी, जो घने जंगलों और आदिवासी बहुल क्षेत्र के लिए मध्य प्रदेश एवं पूरे भारत देश में जाना जाता है, वहाँ पर आपके द्वारा ‘हरित सिवनी’ अभियान शुरू किया, जिसके तहत 5 लाख से अधिक पेड़ लगाए गए। इसके अतिरिक्त किसान कल्याण योजनाओं के तहत उर्वरक वितरण को पारदर्शी बनाने और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में आपका योगदान सराहनीय रहा। आपके प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्यो के लिए पर्यावरण संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा आपको एक प्रशस्ति पत्र भी भेंट किया गया!

ये भी पढ़िए