गोवा के छात्र गणेश श्रीधर कारंत,अवनीश परब का विशेष अनुसंधान

कार्यक्रम के बीच में मंच पर अब वक्ता को नहीं होगा व्यवधान

केशव बळिराम हेडगेवार विद्यालय, कुजिरा बाम्बोलिम, गोवा के छात्र गणेश श्रीधर कारंत,अवनीश परब सहयोगी शिक्षक गौरांग कामत के मार्गदर्शन में विशेष अनुसंधान कर स्वतः समंजक माईक स्टैण्ड का मॉडल प्रस्तुत किया!
पर्यावरण संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन द्वारा गोवा के छात्र गणेश श्रीधर कारंत,अवनीश परब सहयोगी शिक्षक गौरांग कामत को उत्कृष्ट अनुसंधान बाबत सम्मानित किया!

गणेश श्रीधर कारंत,अवनीश परब सहयोगी शिक्षक गौरांग कामत ने बताया कि हमने हमारे व्यवहारिक जीवन में देखा कि जब भी वक्ता अलग-अलग ऊंचाई या अलग एंगल से माइक पर अपनी बात कहने मंच पर आते थे ,तो माइक को बार-बार एडजस्ट करना होता था! जिसके कारण बार-बार व्याख्यान में व्यवधान उत्पन्न होता था इसी समस्या को देखकर हम स्वतः समंजक माईक स्टैण्ड के मॉडल को बनाने के लिए प्रेरित हुए!

यह परियोजना “स्वनिधा” एक स्वचालित माइक्रोफोन समायोजन प्रणाली है, जिसका उद्देश्य वक्ता की ध्वनि दिशा और कद/ऊँचाई/लंबाई के अनुसार माइक्रोफोन को स्वयं समायोजित करना है। इसमें दो ध्वनि संवेदक, दो अल्ट्रासोनिक संवेदक और दो सर्वो मोटर लगे होते हैं, जिन्हें Arduino Uno नियंत्रित करता है। ध्वनि तीव्रता के आधार पर माइक्रोफोन ऊपर-नीचे होता है तथा अल्ट्रासोनिक सेंसर वक्ता की स्थिति और ऊँचाई के अनुसार उचित स्थान निर्धारित करते हैं।भविष्य में यह प्रणाली त्रिकोणमिति (Sinθ, Tanθ) द्वारा व्यक्ति की ऊँचाई मापने तथा एआई-आधारित स्वचालित ध्वनि-कैलिब्रेशन जैसी उन्नत सुविधाएँ प्रदान कर सकती है! पर्यावरण संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने कहा कि गोवा के छात्र गणेश श्रीधर कारंत,अवनीश परब सहयोगी शिक्षक गौरांग कामत का मॉडल आज के समय मे मंच, माइक और वक्ता के बीच मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा एवं संचालित कार्यक्रम को गति प्रदान करेगा!

ये भी पढ़िए