(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी (सोनभद्र)। विधानसभा दुद्धी (403) क्षेत्र अंतर्गत अपना दल (एस) की विधानसभा स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक दिनांक 10 फरवरी 2026 को उत्सव वाटिका, दुद्धी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की गहन समीक्षा, आगामी चुनावों की रणनीतिक तैयारी तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करना रहा।
बैठक में दुद्धी विधानसभा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव श्री राकेश यादव जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दुद्धी विधानसभा में अपना दल (एस) का संगठन निरंतर मजबूती की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अब योजनाबद्ध एवं संगठित ढंग से आगामी चुनावों की तैयारी में जुट चुकी है तथा संगठन के प्रत्येक स्तर की जिम्मेदारियाँ तय की जा चुकी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं भविष्य के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री अंजनी पटेल जी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता आपसी समन्वय एवं अनुशासन के साथ कार्य करें। ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर श्री मान सिंह गोंड़ व पंचायत मंच जिला अध्यक्ष राम सुरेश कुशवाहा ने युवाओं एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका को संगठन की रीढ़ बताया।
अध्यक्षीय संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तरीय संगठन अब पूरी तरह सक्रिय होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से विनोद यादव (जिला उपाध्यक्ष), उदित कुमार पटेल, अमर सिंह खरवार (विधानसभा उपाध्यक्ष), राजकुमार पटेल (विधानसभा महासचिव), रत्नेश केसरी, आशु अंसारी, सुधीर साहनी, महेंद्र जायसवाल, रवि गुप्ता एवं दिनेश गुप्ता सहित विधानसभा, सेक्टर, जोन एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

