कबाड़ की चोरी की घटनाओं का खुलासा, अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त सहित तीन बाल अपचारी गिरफ्तार, चोरी की लोहे की सीटें बरामद

अनपरा : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 29/2026 धारा 305 (ए), 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना अनपरा पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्त कबाड़ियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियुक्तगण कबाड़ के आड़ में क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे तथा चोरी किए गए लोहे के सामान को इकट्ठा कर बेचने की तैयारी में थे। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों एवं 03 बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम, श्री सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 बृजेश दुबे, चौकी प्रभारी रेनूसागर, मु0आर0 रामाश्रय यादव, आरक्षी शशि भूषण, आरक्षी अजीत यादव शामिल रहे।

ये भी पढ़िए