शाम को दुद्धी से निकली रोडवेज बस रजखड़ घाटी पर अचानक पीछे जानें लगीं और सिद्धिविनायक बस से टक्कर से यात्री घायल

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : कोतवाली अंतर्गत बुधवार कों रोडवेज बस व सिद्धि विनायक बस स्टेण्ड से निकाली और रजखड़ घाटी दूसरी मोड पहुंची ही थी कि आगे चल रहीं सवारियों से भरी रोडवेज बस अचानक घाटी पर पीछे की ओर तेजी से नीचे आने लगी जो पीछे से आगे जा रही सिद्धि विनायक बस से टकरा गई। जिससे बस का शीशा चकनाचूर हो गया। सिद्धिविनायक बस में बैठे यात्री जख्मी हो गए और चीखने चिल्लाने लगे। अचानक रोडवेज बस पीछे की ओर कैसे आने लगा?

क्या रोडवेज बस की फिटनेस ठीक थी? और अगर ठीक थी तो बस अचानक पीछे कैसे आने लगी यह यात्रियों के जान माल को लेकर गंभीर जांच का सवाल है। पहाड़ी क्षेत्रों में रोडवेज बस या प्राइवेट बस बीना फिटनेस के सरेआम चल रही जिस पर आरटीओ और प्रशासनिक विभाग का कोई ध्यान नहीं रहता जिससे आए दिन सड़कों पर बस खराब होकर खड़ी देखी जा सकती हैं । जबकि यात्रियों के सुरक्षा के दृष्टिगत पहाड़ी क्षेत्रों में चल रही सभी बसें अत्याधुनिक होनी चाहिए। बस में सवार यात्री उमाशंकर, सनी कुमार राजेश कुमार आदि ने रोडवेज एवं प्राइवेट बसों का संचालन की तकनीकी जांच करने एवं नई बसें चलाने की मांग की है।

ये भी पढ़िए