अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन का चला अभियान, 3 दिन के अंदर रोड की पटरी नहीं हुई खाली तो होगी कानूनी कार्यवाही –CO नामेंन्द्र कुमार।

(मदन मोहन)चंदौली : डीएम और एसपी चंदौली के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेंन्द्र कुमार और थानाध्यक्ष नौगढ़ सुरेंद्र कुमार यादव, के नेतृत्व में नौगढ़ कस्बे में रोड की पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस फोर्स के साथ पूरे मार्केट में भ्रमण कर चेतावनी दी गई ,कि तीन दिन के अंदर आप सभी लोग अपनी दुकानों को रोड की पटरी से दूर रखें जिसे यातायात प्रभावित न हो और लोग आसानी से आवागमन कर सकें। थानाध्यक्ष ने बाजार के सभी दुकानदारों से अपील व चेतावनी देते हुए। बताएं कि मेंन रोड की जो पटरी बनी हुई है, उस पटरी पर किसी भी व्यक्ति का ठेला, खुमचा , सब्जी ,टिनसेड, बर्तन,व अन्य किसी भी प्रकार का कोई वस्तु नहीं होना चाहिए , इतना ही नहीं रोड पर किसी की वाहन भी खड़ी नहीं होनी चाहिए।यदि 3 दिन के अंदर पटरी नहीं खाली की गई तो आपके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी और इसका निरीक्षण बराबर किया जाएगा। बाजार भ्रमण के बाद क्षेत्राधिकारी ने आगामी होली के त्यौहार के लिए मार्केट में होलिका स्थल का भी भ्रमण कर जायजा लिए तथा शांति व्यवस्था कायम रहे ,इसके लिए लोगों से वार्तालाप कर चेतावनी भी दी की किसी भी प्रकार से माहौल को खराब करने वाले व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा ।इस अभियान में थाने के सभी दरोगा गण, हेड कांस्टेबल पीएसी बल शामिल रहे।

ये भी पढ़िए