काशी हिंदू विश्वविद्यालय से छात्र जीवन उपरांत लगातार सामाजिक कार्यों में अग्रसर
(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र को अपना कर्मभूमि बनाने वाले बनवासी सेवा आश्रम के गोविंदपुर संस्था के माध्यम से भूमि हकदारी, जल, जंगल जमीन की लड़ाई में संस्था के साथ संघर्ष करने वाले परास्नातक व पत्रकारिता में डिग्री प्राप्त कर चूके 1 अक्टूबर 1957 को जन्मे महेशानंद भाई सन 1974 से नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इण्डिया ( एन एस यू आई) इंडियन और नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे।

उन्हें सतत आजीविका और खाद्य सुरक्षा में सामुदायिक नेतृत्व के लिए वर्ष 2004 – 2005 में भारत रत्न श्री सुब्रमण्यम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिनांक 21 फरवरी 2026 को दिल्ली के भारत मंडपम में उपराष्ट्रपति के मौजूदगी में 300 सी एस आर प्रमुख कॉर्पोरेट सीईओ सरकारी प्रतिनिधि नीति निर्माता एक साथ सम्मलित होंगे। जिसका संयोजन दस्तावेज टाइम्स फाउंडेशन की ओर से किया गया हैं। कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थित महामहिम उपराष्ट्रपति भारत , श्रीमती सविता ठाकुर महिला व बाल विकास राज्यमंत्री, श्रीमती अनुप्रिया पटेल भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री आदि होंगे जहाँ यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

