विशेष अभियान दिवस को बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा बूथों पर आलेख्य निर्वाचक नामावलियाँ पूर्वाह्न 10ः30 बजे से 01ः30 बजे तक पढ़े जाने के कार्यक्रम के अन्तर्गत की जायेगी कार्यवाही-जिला निर्वाचन अधिकारी
सोनभद्र : जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि आलेख्य निर्वाचक नामावलियों को प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा पढ़े जाने संबंधी कार्यकम हेतु दिनांक 22.02.2026 (रविवार) की तिथि निर्धारित की गयी है विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यकम-2026 के अन्तर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने एवं नोटिस चरण में अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने के उद्देश्य से दिनांक 22.02.2026 (रविवार) को समस्त पदाभिहित स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया है। तिथि विशेष को पदाभिहित स्थलों पर पदाभिहित अधिकारी (बूथ लेवल अधिकारी) पूर्वाह्न 10ः30 बजे से अपराह्न 01ः30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे और दावे और आपत्तियां प्राप्त करने इत्यादि की कार्यवाही करेंगे। उक्त के सम्बन्ध में आयोग द्वारा निर्धारित दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में दिनांक 22.02.2026 (रविवार) को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है। निर्धारित उक्त विशेष अभियान दिवस को बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा बूथों पर आलेख्य निर्वाचक नामावलियाँ पूर्वाह्न 10ः30 बजे से 01ः30 बजे तक पढ़े जाने के कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है पदाभिहित स्थलों पर आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था तथा पदाभिहित अधिकारी की प्रत्येक दशा में ससमय उपस्थिति (पूर्वाह्न 10ः30 अपराह्न 01ः30 बजे तक ) सुनिश्चित की जाए तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।दावे और आपत्तियों से सम्बन्धित सभी प्रकार के फार्मों यथा-6 (घोषण-पत्र सहित), 6ए, 7 एवं 8 (घोषण-पत्र सहित) इत्यादि की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।विशेष अभियान दिवस में प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर एक हेल्प डेस्क बनायी जायेगी, जो मदताताओं को फार्म भरने में सहायता करेंगे।प्राप्त होने वाले सभी दावे और आपत्तियों से सम्बन्धित फार्मों का अभिलेखीकरण सुव्यवस्थित ढंग से किया जाय जिससे समय-समय पर निर्वाचक नामावलियों के पर्यवेक्षक और निरीक्षण अधिकारी को उनकी मांग पर तुरन्त उपलब्ध कराया जा सके।मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेण्टों को भी उक्त तिथियों के बारे में अवगत कराते हुए उनका सहयोग प्राप्त किया जाए। उक्त के अतिरिक्त विशेष अभियान दिवस का व्यापक प्रचार-प्रचार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्शों पर लाउडस्पीकर लगाकर अथवा डुगडुग बजवाकर भी किया जायेगी।

