विशेष अभियान दिवस को बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा बूथों पर आलेख्य निर्वाचक नामावलियाँ पूर्वाह्न 10ः30 बजे से 01ः30 बजे तक पढ़े जाने के कार्यक्रम के अन्तर्गत की जायेगी कार्यवाही-जिला निर्वाचन अधिकारी

सोनभद्र : जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत दावा एवं आापत्ति अवधि में अधिक से अधिक संख्या में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने तथा मतदाता सूची को शुद्ध करने के उद्देश्य से दावा एवं आपत्ति प्राप्त किये जाने हेतु चार विशेष अभियान दिवस आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये गये है। इन निर्देशों के क्रम में पूर्व में दिनांक 11 जनवरी, 18 जनवरी तथा 21 जनवरी, 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किये गये थे। इसी क्रम में रविवार दिनांक 22 फरवरी 2028 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान दिवस को सफल बनाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। वशेष अभियान दिवस में प्रत्येक मतदेय स्थल पर प्रातः 10.30 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। सभी बीएलओं के पास 6 जनवरी, 2028 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या में सभी प्रकार के फार्म यथा 6, 7 एवं 8 उपलब्ध रहेंगे। विशेष अभियान में प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था होगी जहाँ मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता प्रदान की जाएगी। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दालों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को अभियान तिथि की जानकारी देते हुए उनसे सहयोग प्राप्त किया जाएगा। सभासदों, ग्राम प्रधानों एवं स्वयंसेवकों का भी नियमानुसार सहयोग लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विशेष अभियान दिवस के पर्यवेक्षण हेतु अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहते हुए विशेष अभियान को सफल बनायेंगें। समस्त नागरिकों से अपील की है कि विशेष अभियान दिवस-22 फरवरी, 2018 को अपने बूथ पर जाकर अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अवश्य जाँच लें। यदि किसी पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में अकिंत नहीं है अथवा ऐसे सदस्य जिनकी आयु 01 जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो, उनका मी फार्म 6 घोषणा पत्र सहित भरवाकर अपने बूथ लेवल अधिकारी को अथवा ECINET मोबाइल एप्लीकेशन या voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आलेख्य मतदाता सूची में अंकित अपनी प्रविष्टि में किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए फॉर्म भरा जा सकता है।

ये भी पढ़िए