रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 21.44 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार

सोनभद्र : रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 21.44 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर की गई।

पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 5:05 बजे मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने उरमौरा वार्ड नंबर 21 स्थित नई बस्ती के पास घेराबंदी कर शहनवाज खान उर्फ भोदू पुत्र मंसूर खान को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक की पन्नी में रखी 21.44 ग्राम हेरोइन मिली।

अभियुक्त शहनवाज खान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27ए के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ‘भोदू’ का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है, जिसमें चोरी की योजना बनाने और मारपीट जैसे मामले शामिल हैं।

इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, ब्रह्मदीन यादव, मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार यादव, विनोद कुमार भारतीय, आरक्षी अम्बुज सिंह और महिला आरक्षी कीर्ति पाण्डेय की टीम शामिल थी।

ये भी पढ़िए