मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, समूह की महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण देने के निर्देश
सोनभद्र : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति की धनराशि उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हतांतरित किया गया।
उप कृषि निदेशक सोनभद्र कार्यालय सभागार में आयोजित लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम श्रीमती जागृति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र एवं श्री दिनेश कुमार बी आर जिला पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ, प्रगतिशील कृषक के साथ अन्य 60 कृषक उपस्थित रहें।
कार्यक्रम समापन के समय मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना की लाभार्थी श्री मती राधिका प्रजापति एवं उनके नाबालिग पुत्र को कुल 5 लाख की सांकेतिक चेक जिला पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि एवं उप कृषि निदेशक द्वारा प्रदान किया गया।

