(रिपोर्ट मदन मोहन)चंदौली : विगत कई महीनो से मानदेय ना मिलने से रोजगार सेवकों में आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान के लिए खंड विकास अधिकारी के नाम पत्र भी सौंपा। उन्होंने बताया कि विगत कई महीनो से हम लोगों का मानदेय रुका हुआ है तथा इपीएफ की धनराशि कई वर्षों से भुगतान नहीं किया गया है जिससे हम लोगो की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है।

आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को हम लोग खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर अपने मानदेय को अति शीघ्र मिलने की मांग कर रहे हैं। यदि मानदेय का भुगतान सही समय पर नहीं हुआ तो हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और हम अपने कार्य को बहिष्कार कर देंगे। खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में उनके नाम का पत्रक एडीओ कोऑपरेटिव सुधीर कुमार देकर अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं इस मौके पर अनिल कुमार दुबे प्रमोद कुमार सुभाष यादव रामतेज सुरेश कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, वंदना, विनय कुमार ,कैलाश, अनिल कुमार ,राजेश और रत्नेश शामिल रहे ।

