आगामी पर होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों पर सख्त होगी कार्यवाही— थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव

(रिपोर्ट मदन मोहन)चंदौली : होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के उद्देश्य को लेकर थाना नौगढ़ में पीस कमेटी की बैठक आज दिनांक 23 फरवरी 2026 आहूत की गई इस बैठक में ग्रामीण, धर्मगुरु, व्यापारी और संभ्रांत गण उपस्थित रहे बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि त्योहार को त्यौहार की तरह मनाया जाना चाहिए इस संबंध में आप सब का सहयोग की अपेक्षा है तथा यदि कोई व्यक्ति त्योहार में अशांति फैलाने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तत्काल दी जाए।

ताकि उस व्यक्ति पर रोक लगाई जा सके। इसके बाद लोगो से समस्याओं के बारे में चर्चा पर चर्चा किया गया जिसमें हाल में ही हुए भीषण एक्सीडेंट का उल्लेख करते हुए तेज रफ्तार पिकअप वाहनों के चलने की समस्याओं से अवगत कराया गया। थाना प्रभारी ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए बताया कि जो लोग किसी भी प्रकार से किसी भी तरह का गलत गतिविधियों में संयुक्त पाया जाएगा उसके ऊपर कठोर से कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरज केसरी भगवान दास अग्रहरि गुरु प्रसाद यादव मुख्तार अमरजीत सहित काफी संख्या में लोगों उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए