सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस को चोरी की घटना के अनावरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 11/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस से संबंधित प्रकरणों में विवेचना के दौरान थाना अनपरा पुलिस को जरिए मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी के मुकदमों से संबंधित अभियुक्त ककरी वारफाल के पास चोरी के सामान के साथ मौजूद है तथा उसे बेचने की फिराक में है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अभियुक्त अमर पनिका पुत्र रामप्रसाद पनिका निवासी शिव मंदिर रेनूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया। उक्त कृत्य के आधार पर अभियुक्त को मु0अ0सं0 40/2026 व 11/2026 में धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस तथा बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्त से पूछताछ अभियुक्त द्वारा 22/23 फरवरी 2026 की रात्रि में एनसीएल कॉलोनी ककरी में चोरी करना स्वीकार किया गया। अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि वह दिन में कॉलोनी में रेकी करता था तथा रात्रि में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। अन्य चोरी किए गए सामान को फेरीवालों को बेच देने तथा कुछ सामान रिहन्द डैम में फेंक देने की बात भी बताई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय थाना अनपरा, उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे, चौकी प्रभारी रेनूसागर, उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, थाना अनपरा, हे0का0 विजय कुमार, का0 संजय कुमार पाल, हे0का0 गुड्डू बिन्द शामिल रहे। सोनभद्र पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी है।

