दुद्धी पुल‍िस ने 2 साइबर पीड़ित के खाते में वापस कराए 22799 रुपये

सोनभद्र : थाना दुद्धी द्वारा पीड़ितों के साइबर फ्रॉड की 21,000 व 1,799 धनराशि कराई गई वापस आवेदक रामलखन पुत्र रामदेव निवासी टेढ़ा, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के फोन पर अज्ञात नम्बर से कॉल कर डरा-धमकाकर साइबर फ्रॉड कर 21,000 रुपये की धनराशि ठगी कर ली गई थी। इसी क्रम में आवेदक अजय कुमार पुत्र महावीर प्रसाद निवासी दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात कॉलर द्वारा MPOCKET लोन ऐप कंपनी के नाम से QR कोड के माध्यम से ₹1,799/- रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। दोनों प्रकरणों में NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत की गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी एवं साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंकों से पत्राचार किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार होल्ड कराई गई धनराशि 21,000 रुपये रामलखन उपरोक्त एवं ₹1,799 रुपये अजय कुमार उपरोक्त के मूल बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदकों द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र, क्षेत्राधिकारी दुद्धी एवं थाना दुद्धी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाने पर संपर्क करें। साथ ही www.cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

ये भी पढ़िए