बभनी (सोनभद्र): जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक आभूषण दुकान से नजर बचाकर चांदी के पायल चोरी करने वाली महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी के 4 जोड़ी चांदी के पायल बरामद हुए हैं।
क्या था मामला
जानकारी के अनुसार, बीते 23 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1:00 बजे ‘अनीता ज्वेलर्स’ की दुकान से टप्पेबाजी की एक घटना सामने आई थी। अभियुक्तों ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर चांदी के 4 अदद (जोड़ी) पायल चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना बभनी में मु0अ0सं0 34/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
घेराबंदी और गिरफ्तारी मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर बभनी पुलिस ने आज यानी 27 फरवरी 2026 को सुबह करीब 09:10 बजे खोतोमहूआ तिराहा के पास घेराबंदी की। पुलिस ने वहां से अभियुक्त श्रीमती अनीता (उम्र 26 वर्ष), पत्नी लालबिन्द, निवासी फरीपान, थाना बभनी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त चोरी किए गए पायलों को छत्तीसगढ़ ले जाकर बेचने की फिराक में थी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए 130 ग्राम वजन के 4 जोड़ी चांदी के पायल बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई है। वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

