सोनभद्र : बभनी थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को 18,700 रुपये वापस दिलाए हैं। बभनी निवासी संतोष कुमार के साथ अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के जरिए यह धोखाधड़ी की थी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (आप) के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बभनी तथा साइबर टीम ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की। संतोष कुमार ने एनसीआरपी पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।
साइबर टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंकों से पत्राचार किया, जिसके परिणामस्वरूप 18,700 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक रोककर आवेदक संतोष कुमार को वापस करा दी गई। इस कार्रवाई से संतोष कुमार ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक बभनी और साइबर क्राइम टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहना की।
इस राशि को बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक मक्खन लाल, हेड कांस्टेबल मो. सलीम, कांस्टेबल घनश्याम पाल और कांस्टेबल अखिलेश कुमार शामिल थे।
साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाना या साइबर क्राइम थाने को सूचित करें। सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1930 डायल करें या www.cybercrime.gov.in पर विजिट करें।

