आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई-जिलाधिकारी
सोनभद्र : जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्ष्यता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे आयुष्मान कार्डों की प्रगति की समीक्षा, बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सी0एच0ओ0 डी0पी0एम0, एम0वाई0सी0 व अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है और इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। आयुष्मान कार्ड बनाने में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही कदापि स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सी0एच0ओ0 डी0पीएम0 द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर सी0एच0ओ0 डी0पी0एम0 द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में ढिलाई बरती जा रही है, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, लक्ष्य के अनुरूप कार्य न करने पर संबंधित सी0एच0ओ0 डी0पी0एम0 की सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी सी0एच0ओ0 अपनी आईडी एक्टिवेट कर ले इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम एवं वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित की जाए तथा कैंप लगाकर अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाये, प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण किया जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जगृति अवस्थी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पंकज राय, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण सी0एच0ओ0, एम0वाई0सी0, डी0पी0एम0 उपस्थित रहें।

