अनपरा पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र : अनपरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनपरा थाना क्षेत्र डिबुलगंज के वार्ड नंबर-02 निवासी गौतम भारती (20 वर्ष) पुत्र अनिल भारती उर्फ पप्पू भारती के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अनपरा पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही थी तभी रविवार की सुबह लगभग 07:05 बजे मुखबिर की सूचना पर लोझरा तिराहा के पास से आरोपी को पकड़ा लिया

अभियुक्त गौतम भारती पर थाना अनपरा में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप है। तहरीर के आधार पर यह अभियोग पंजीकृत किया गया था, और विवेचना के क्रम में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय, उपनिरीक्षक अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल संजय राम और कांस्टेबल अजीत यादव शामिल थे,

ये भी पढ़िए