साइबर ठगी की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराया

सोनभद्र : थाना बीजपुर की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड की धनराशि 18,000  रुपये आवेदक के खाते में करायी गयी वापस आवेदक बनारसी प्रसाद पुत्र नन्दू केशरी के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 18,000 रुपये की साइबर ठगी की गई थी। उक्त घटना के संबंध में आवेदक द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर एवं National Cyber Crime Reporting Portal (cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के कुशल निर्देशन , क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बीजपुर के नेतृत्व में थाना बीजपुर की साइबर टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर फ्रॉड की गई 18,000 रुपये की धनराशि संबंधित खाते में तत्काल होल्ड करायी गई थी। आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखा से ई-मेल पत्राचार के माध्यम से समन्वय स्थापित करते हुए संपूर्ण ₹18,000 रुपये की धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गई।
साइबर जागरूकता हेतु अपील:-अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी (OTP, पासवर्ड, CVV आदि) किसी से साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें एवं किसी अज्ञात क्यूआर कोड को स्कैन न करें।
साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

ये भी पढ़िए