पुलिसकर्मियों ने एसपी के साथ खेली होली, सोनभद्र के पुलिस लाइन होली मिलन समारोह का आयोजन

सोनभद्र : में होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद गुरुवार को चुर्क पुलिस लाइन में होली का रंग देखने को मिला। यहां पुलिसकर्मियों ने परंपरागत तरीके से होली मिलन समारोह का आयोजन किया। ड्यूटी पूरी करने के बाद पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन परिसर में एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर जमकर होली खेली और खुशियां मनाईं।इस अवसर पर अभिषेक वर्मा सहित अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सहयोग की भावना के साथ उत्सव मनाया गया। इस मौके पर एसपी अभिषेक वर्मा ने सभी को होली की बधाई देते हुए कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़िए