सोनभद्र : अनपरा थाने पर आगामी ईद नवरात्रि महावीरी जुलूस के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनपरा थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय ने की। शुक्रवार की की नमाज के बाद यह बैठक हुई।
थाना प्रभारी ने नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी ईद नवरात्रि और महावीरी जुलूस के दौरान सभी लोग मिलजुलकर त्योहार मनाएं। किसी भी अराजक तत्व की गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दी जाए।

मुस्लिम समुदाय के तरफ से कहा गया कि इस्लाम प्रेम और भाईचारे का धर्म है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो दूसरों का हक छीने या किसी को परेशान करे, वह मुसलमान नहीं हो सकता।
महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि नगर में सभी त्योहार मिलजुलकर मनाए जाते हैं। बैठक में दोनों समुदायों ने त्योहारों के दौरान भाईचारा कायम रखने का संकल्प लिया।
बैठक में जेइंद्र सोनी, सुरेंद्र सिंह परमार, रविजीत सिंह कंग, प्रमोद शुक्ला, कृष्णा सिंह, कुंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

