अनपरा पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अनपरा (सोनभद्र)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अनपरा थाना पुलिस ने क्षेत्र में अराजकता फैलाने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में चालान कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी के दौरान इन व्यक्तियों को शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा। पुलिस ने इनके विरुद्ध BNSS की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में पड़ोसी जनपद सिंगरौली के साथ-साथ स्थानीय निवासी शामिल हैं। रोहित कुमार (19 वर्ष): निवासी चुर्की, मोरवा सिंगरौली, विजेन्द्र कुमार (26 वर्ष): निवासी रणहोर, अनपरा, राजेन्द्र गुप्ता (52 वर्ष) निवासी रणहोर मिर्चाधुरी, अनपरा, मुन्नी लाल गुप्ता (50 वर्ष) निवासी रणहोर मिर्चाधुरी, अनपरा, संदीप गुप्ता (25 वर्ष) निवासी रणहोर मिर्चाधुरी, अनपरा, शम्भू नाथ गुप्ता (28 वर्ष) निवासी रणहोर मिर्चाधुरी, अनपरा, बासदेव गुप्ता (58 वर्ष) निवासी रणहोर मिर्चाधुरी, अनपरा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय, उप-निरीक्षक संतोष सिंह, उप-निरीक्षक रमाकान्त पाल, मुख्य आरक्षी संजय राम, आरक्षी अजीत यादव और मुख्य आरक्षी रामनिवास यादव शामिल रहे।

ये भी पढ़िए