बभनी (सोनभद्र)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बभनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को पुलिस टीम ने क्षेत्र में छापेमारी कर दो व्यक्तियों को कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराधियों और अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बभनी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दयाशंकर गौड़: पुत्र रामसुभग गौड़, निवासी ग्राम चक चपकी कब्जे से 10 लीटर शराब बरामद, रामविचार: पुत्र रामसहाय गौड़, निवासी ग्राम चक चपकी कब्जे से 10 लीटर शराब बरामद की गई है।
विधिक कार्रवाई
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा संख्या 44/2026 और 45/2026 पंजीकृत किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप-निरीक्षक शिवमूरत यादव, मुख्य आरक्षी पवन गौतम, आरक्षी रामआशीष यादव और दीपक यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा

