रिश्तों का कत्ल: चोपन में कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (चोपन): जनपद के चोपन थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दवा दिलाने के बहाने ले गया सुनसान जंगल घटना रविवार शाम की है। पीड़िता के अनुसार, उसके पिता ने उसे बीमारी का इलाज कराने और दवा दिलाने का झांसा दिया और घर से साथ ले गए। रास्ते में चोपन थाना क्षेत्र के एक सुनसान वन क्षेत्र (जंगल) का फायदा उठाकर आरोपी ने अपनी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया।


माँ के निधन के बाद पिता ही था सहारा


मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की माँ का देहांत कई वर्ष पहले हो चुका है। आरोपी गल्ला बेचने का काम करता है और उसके छह बच्चे हैं। माँ की अनुपस्थिति में पिता ही बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था, लेकिन रक्षक ही भक्षक बन गया।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई


सोमवार (9 मार्च) को लगभग 4 बजे जब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर चोपन थाने में अपनी आपबीती सुनाई, तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ रणधीर मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक चोपन ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सीओ रणधीर मिश्रा का बयान


“पीड़िता की तहरीर पर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्राथमिक जांच में घटना सत्य पाए जाने पर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) के लिए अस्पताल भेजा गया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

क्षेत्र में आक्रोश


इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी रोष और चर्चा का माहौल है। लोगों का कहना है कि जिस पिता पर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसने ही अपनी संतान के विश्वास को कुचल दिया। पुलिस अब इस मामले में कड़ी कानूनी सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़िए