शाहगंज (सोनभद्र)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोहरौल गांव से हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में शाहगंज पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मु0अ0सं0– 26/2026 की विभिन्न गंभीर धाराओं (64(2)M, 115(2), 352, 351(2), 333 बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्त महेश विश्वकर्मा (30 वर्ष) पुत्र चन्द्रप्रकाश को उसके निवास ग्राम कोहरौल से सुबह करीब 07:30 बजे दबोच लिया। गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा
पकड़े गए अभियुक्त पर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने जैसी संगीन धाराओं में मामला पंजीकृत था, जिसकी पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी की और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। “जनपद में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। किसी भी वांछित या अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। शाहगंज पुलिस की यह कार्रवाई इसी कड़ी का हिस्सा है।” पुलिस प्रशासन, सोनभद्र
गिरफ्तार करने वाली टीम:
अभियुक्त को गिरफ्तार करने में थाना शाहगंज प्रभारी मय पुलिस बल की मुख्य भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

