रिपोर्ट मदन मोहन नौगढ़ /चंदौली : राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ जनपद चंदौली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत आज चतुर्थ दिन योग दिवस मनाया गया, जिसके अंतर्गत छात्र छात्राओं ने योग अभ्यास करके योग के महत्व को बताया। शिविर में स्वयंसेवी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है तथा यह तनाव से राहत देता है।

योग एक व्यायाम नहीं बल्कि एक जीवन शैली है जो मनुष्य को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करती है। तत्पश्चात छात्र छात्राओं ने गांव में जाकर पचास से अधिक परिवारों को योग के महत्व के विषय में बताया। शिविर में डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ देवेश कुमार यादव, मनीष राज बावरे, महेंद्र कुमार तथा स्वयंसेवी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

