रिपोर्ट मदन मोहन नौगढ़ चंदौली : थाना चकरघट्टा क्षेत्र के लालतापुर गांव में कल शनिवार रात लगभग 10:00 बजे एक दबंग व्यक्ति द्वारा दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ग्राम बसौली के सूर्य प्रकाश सिंह पुत्र स्वर्गीय कमल यादव रात लगभग 10:00 बजे कट्टा लेकर कैलाश यादव पुत्र श्यामलाल के घर आया और गाली गलौज करते हुए फायरिंग करने लगा और गाली देते हुए कहने लगा कि घर से बाहर निकाल आज तुझे हमेशा के लिए खत्म करना है डर और दहशत के माहौल में कैलाश ने अपने भाई और परिवार वालों को फोन किया जैसे ही परिवार के लोग आए उसके बाद दो फायरिंग और किया और गाड़ी देते हुए कट्टा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर जाने लगा इससे पूरे गांव में अफरा तफरी और दहशत का माहौल हो गया पीड़ित परिवार के लोगों ने 112 पर तत्काल सूचना दिया मौके पर थाना प्रभारी चकरघट्टा और क्षेत्राधिकारी नौगढ़ पहुंचे पूरे मामले की जांच की लेकिन आरोपी सूर्य प्रकाश का मोबाइल स्विच ऑफ था और काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल पाया परिवार के लोगों ने थाना चकरघट्टा में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है आरोप है कि सूर्य प्रकाश ग्राम पंचायत के दबंग व्यक्ति हैं चुनावी रंजिश के चलते गांव में दहशत फैलाना चाहते हैं इस पूरे घटना से पीड़ित परिवार के लोग काफी डरे और सहमें है तथा सुरक्षा की गुहार लगाई हैं

