सुकृत चौकी प्रभारी रहे रविकांत मिश्र के थानाध्यक्ष म्योरपुर और अनपरा एस आई रहे मानवेन्द्र सिंह बने सुकृत चौकी प्रभारी

(बृजेश कुमार सिंह)

सोनभद्र। जनपद के रावर्टसगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा के स्थानांतरण पर क्षेत्रीय लोगों ने भावभीनी विदाई दी साथ ही में रविकांत मिश्र को म्योरपुर थाना अध्यक्ष बनाए जाने पर ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां भी दी गई। इस दौरान क्षेत्र के समस्त पत्रकार साथियों के साथ-साथ ग्राम प्रधान तथा समस्त सुकृत चौकी की टीम उपस्थिति रही। आपको बताते चलें की रविकांत मिश्र अपने कार्यकाल में बहुत ही निष्ठा और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर लोगों के बीच में रहकर पुलिसिंग किए। इसलिए भी इन्हें थाना अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बहुत-बहुत बधाइयां दी गई। वहीं सुकृत चौकी की जिम्मेदारी सोनभद्र के अनपरा में एस आई के पद पर रहे मानवेन्द्र सिंह जी को दी गई। गौरतलब है कि मानवेन्द्र सिंह बहुत ही तेज तर्रार पुलिस हैं क्योंकि सूत्रों की मानें तो ये एसओजी में भी रह चुके हैं तथा बहुचर्चित कफ सिरप मामले में कई बड़े अपराधियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाएं हैं। चौकी प्रभारी सुकृत के रूप में मानवेन्द्र सिंह को लेकर क्षेत्र में बहुत ही साकारात्मक चर्चाएं हो रहीं हैं। लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में चौकी क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगेगा और शांति व्यवस्था बनी रहेगी।

ये भी पढ़िए