मारपीट के मामले में वांछित वारंटी को जुगैल पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र : जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जुगैल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के क्रम में, जुगैल पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे चौरा तिराहे से अभियुक्त छविन्दर तिवारी पुत्र भाष्कर राम तिवारी (निवासी ग्राम नेवारी) को दबोच लिया।
क्या है मामला?
पकड़ा गया अभियुक्त थाना जुगैल पर दर्ज मु0अ0सं0- 1354/20 के तहत धारा 325, 323 और 504 (मारपीट व गाली-गलौज) के मामले में न्यायालय से वांछित था। वारंट जारी होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सटीक सूचना पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
वारंटी को पकड़ने वाली टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार और कास्टेबल पवन कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

ये भी पढ़िए