सोनभद्र : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत द्वितीय बैैठक के क्रम में आयुक्त, विंध्याचल मंडल/रोल ऑब्जर्वर श्री राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारीयों द्वारा अवगत कराया गया कि संबंधित प्रपत्रों की समीक्षा की जा चुकी है। आयुक्त महोदय द्वारा उन 20-20 मतदेय स्थलों की विशेष समीक्षा की गई, जहां सर्वाधिक नाम परिवर्धन एवं अपमार्जन हुआ है, साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रति मतदेय स्थल औसत परिवर्धन एवं अपमार्जन की स्थिति का आकलन किया गया, इस संबंध में घोरावल के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत की गई, जबकि रॉबर्ट्सगंज, ओबरा एवं दुद्धी क्षेत्रों में औसत के संबंध में प्रस्तुत विवरण पर असंतोष व्यक्त किया गया, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पुनः जांच कार्य को गंभीरता से सुनिश्चित करें। बैठक में सीमावर्ती (बॉर्डर) मतदेय स्थलों एवं मतदाता सूची में संभावित डुप्लीकेट नामों के संबंध में भी चर्चा की गई दुद्धी क्षेत्र में नामों के संदिग्ध होने की जानकारी पर आयुक्त महोदय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि सभी मामलों की पुनः सत्यापन किया जाए यह भी स्पष्ट किया जाये कि विवाह के कारण स्थानांतरण के मामलों में भी उचित जांच अनिवार्य रूप से की जाए, जिससे किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। आयुक्त महोदय ने निर्देशित किया कि आयोग की समस्त कार्यवाही ऑनलाइन मॉनिटरिगं की जा रही है, सभी अधिकारी पूर्ण पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ कार्य करें, जिससे पुनरीक्षण के उपरांत किसी प्रकार की शिकायत की स्थिति उत्पन्न न हो।

