शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

शक्तिनगर (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोटा परसवार राजा रोड के पास से दबोचा गया पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में शक्तिनगर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दीपक कुमार (21 वर्ष) पुत्र कुश प्रसाद, निवासी एमजीआर बस्ती को गिरफ्तार कर लिया।


पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई


थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0 54/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और 3/4(2) पॉक्सो एक्ट (पॉक्सो अधिनियम) के अंतर्गत मामला पंजीकृत था। आरोपी घटना के बाद से ही पुलिस को चकमा दे रहा था।


पुलिस टीम में शामिल सदस्य


अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे कमल नयन दुबे थानाध्यक्ष, शक्तिनगर, दिनेश कुमार भारती हेड कांस्टेबल,
अमृत लाल कांस्टेबल पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़िए