अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्त राजू कुमार पटेल गिरफ्तार

अनपरा, सोनभद्र : सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अनपरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 056/2026 के तहत दर्ज गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पिपरी, श्री हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएनएस (BNS) की धारा 115(2), 351(2) और 69 से संबंधित वांछित अभियुक्त राजू कुमार पटेल (उम्र 28 वर्ष) को मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी और विधिक कार्रवाई: अभियुक्त राजू कुमार पटेल पुत्र सीयाराम पटेल, निवासी खेतकटवा, सोनभद्र का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सराहनीय रही पुलिस टीम: इस सफल गिरफ्तारी में रेनूसागर चौकी प्रभारी उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे और हेड कांस्टेबल विजय कुमार की मुख्य भूमिका रही। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है।

ये भी पढ़िए