सिंचाई विभाग की लापरवाही,जर्जर पुलिया से गिरा युवक हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर, ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी

मदन मोहन चंदौली : नौगढ़ क्षेत्र के विशेश्वरपुर गांव के युवक दिलीप कुमार पाल पुत्र रामनरेश पाल अपने घर से अपने गंतव्य को जा रहे थे की में रोड तक पहुंचाने के लिए उन्होंने कुंडा राजबाहा नहर पर बने पुरानी जर्जर पुलिया से होकर गुजर रहे थे कि अचानक उनके मोटरसाइकिल और नियंत्रित होकर सीधे नहर में गिर पड़ी जिसके कारण हाँथ टूट गया पैर, सिर और पेट में गम्भीर चोट आई घटना को देख आसपास के ग्रामीणों ने आनंन फानन में प्राइवेट हॉस्पिटल साईं हास्पिटल राबर्ट्सगंज में भर्ती हुए। जहां डॉक्टर ने
नाजुक हालात देखकर BHU ट्रामा सेंटर जाने की दी सलाह । फिर परिवार जन उन्हें ट्रामा सेंटर ले गए जहां इलाज चल रहा है।

इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने जमकर सिंचाई विभाग के खिलाफ किए प्रदर्शन । प्रदर्शनकारियों ने बताय कि 27 जुलाई 2025 को तेज बरसात के कारण कूड़ा राजवाहा नहर में . प्रा० वि० विशेषर पुर मुसहर बस्ती के सामने बनी पुलिया टूट गई ।जिससे आवागमन बाधित हुआ चलती हुई नहर के कारण बच्चे व किसान व राहगीर करीब 2 .5 किमी दूर से घूम कर आते जाते रहे परन्तु नहर बन्द हो जाने के बाद लोगों ने थोड़ी जगह बनाकर आने जाने लगे जो विभाग की लाभ घोर लापरवाही का कारण बताया जा रहा है उनका कहना है कि पूर्व में जर्जर पुलिया को बनवाने के लिए कई प्रार्थना पत्र देकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया था यहां तक की कई दिनों तक लगातार धरना प्रदर्शन भी चला इसके बाद विभाग के द्वारा यह आश्वासन मिला कि अभी नहर में पानी चल रहा है जिसके वजह से कार्य करना असंभव है उसके लिए बजट प्रस्तावित हो चुका है जैसे ही समय आता है पुलिया निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा किंतु उसके बाद सिंचाई विभाग के आला अधिकारी शांत हो गए एक बार भी उसके बारे में कोई जांच पड़ताल नहीं की गई। और यह हादसा हो गया यहां सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा यह अपने आप में सवाल है
इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मा० रामचन्द्र राम मौके पर पहुंचकर घटना को अवगत कराते हुए ।सिंचाई विभाग के J .E . से बात चीत की तो बात के दौरान उन्होंने बताया कि हमारे पास कोई बजट नहीं है मैं असमर्थ हूँ ।इस पर उपाध्यक्ष अवधेश कुमार भारती ने बताया कि इस समस्या को लेकर हम सब जिलाधिकारी महोदय चंदौली को अवगत कराएंगे। प्रदर्शनकारियों में शारदा प्रसाद , अमरनाथ भारती , जय प्रकाश , रामकेश , रामअवतार , विनोद , पंकज कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए