सोनभद्र : शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन मार्च,2026 महीने के पहले तृतीय शनिवार को अवकाश पड़ने के कारण सोमवार को किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह सिंह ने तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सरल भाव से सुनते हुए उनके प्रकरणों का निस्तारण कराया गया। कुछ प्रकरणों में टीम गठित कर, क्षेत्र में टीम भेजकर शिकायतकर्ताओं के शिकायतों के निस्तारण हेतु भेजा गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जॉच किया जाये, इसके पश्चात न्यायोचित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह,, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री आशीष त्रिपाठी, तहसीलदार आदि ने 60 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये। बाकी 52 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज राय,नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
02- तहसील राबर्ट्सगंज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री उत्कर्ष द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किये। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, तहसीलदार अमित कुमार, नायब तहसीलदार ने 72 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 12 मामलें निस्तारित किये, बाकी 60 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
03- तहसील ओबरा में उप जिलाधिकारी घोरावल श्री विवेक कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा, तहसीलदार आदि ने 19 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये। बाकी 16 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
04-तहसील दुद्धी में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री निखिल यादव, तहसीलदार दुद्धी आदि ने 25 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 01 मामलें निस्तारित किये गये, अवशेष 24 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

